म्यूनिख में आतंकवादी हमले की चेतावनी

बर्लिन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन पुलिस ने शुक्रवार चेतावनी दी कि म्यूनिख में संभावित आतंकवादी हमलों के बारे में पक्की सूचना मिली है।

म्यूनिख पुलिस ने कहा, “म्यूनिख इलाके में एक आतंकी हमले का खतरा है। कृपया सेंट्रल स्टेशन और रेलवे स्टेशन पासिंग से दूर रहें।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि दोनों रेलवे स्टेशन पहले ही खाली कराए जा चुके हैं।

इसी समय पुलिस ने लोगों को भीड़ से दूर रहने की सलाह दी है।

जर्मन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन समाचार सेवा के माध्यम से फ्रांस से आतंकी हमले का संकेत मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493