आतंकवाद रोधी इकाई द्वारा जारी बयान में कहा गया कि अदन के नजदीकी कस्बे एन्मा में अचानक अंजाम दिए गए आतंकवाद-रोधी कार्रवाई के दौरान एक मध्यम दर्जे के आईएस कमांडर को पकड़ा गया।
बयान के मुताबिक, पकड़ा गया संदिग्ध सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर स्थानीय मस्जिदों से युवाओं को आईएस समूह के लिए आत्मघाती हमलावरों के रूप में भर्ती कर रहा था।
आंतकवाद-रोधी इकाई ने संदिग्ध के पूरे नाम का उल्लेख किए बिना उसकी निजी तस्वीर को फेसबुक पर जारी कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath