यमन : आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हुई (लीड-1)

अदन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में रविवार सुबह सरकारी बलों को लक्षित कर किए गए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। 39 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया, “अदन के खोरमाक्सर इलाके में अपने वेतन के लिए जमा सैनिकों के बीच एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक बेल्ट के साथ उड़ा लिया।”

एंबुलेंस और पुलिस वाहनों ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल ले गए।

यमन में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंधित समूहों ने देश के सैन्य ठिकानों को तेजी से निशाना बनाया है।

इस हमले के दो सप्ताह पहले भी अदन के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमले में 50 सैनिकों की मौत हुई थी और 40 घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493