यमन की सरकारी सेना सना की ओर बढ़ी

एक कबायली सूत्र ने कहा, “हौती विद्रोहियों से चार दिनों तक चली घमासान के बाद राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी के वफादार सरकारी सुरक्षाबलों ने सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों की बदौलत मंगलवार तड़के फरधत निह्म सैन्य शिविर पर नियंत्रण कर लिया, जो सबसे बड़ी सैन्य चौकी है और यह सना तथा तीन पहाड़ी क्षेत्रों का मार्ग प्रशस्त करती है।”

सूत्रों ने कहा कि इस दौैरान दोनों तरफ के दर्जनों लोग मारे गए और घमासान लड़ाई तथा हवाई हमलों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़कर सुदूरवर्ती गांवों में शरण लेने को विवश होना पड़ा है।

निह्म जिला राजधानी सना से 50 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है।

सितंबर 2014 में शिया हौती समूह द्वारा देश की राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद सऊदी अरब ने देश पर हमला शुरू किया। कब्जे के कारण राष्ट्रपति हादी को निर्वासित होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493