यमन के बाजार में आतंकवादी हमला, 18 की मौत

एक सुरक्षा सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तेज व्यस्तम बाजार में हुई इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई। इसमें अधिकतर महिलाएं थी, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए। ये लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे।

यमन के सूत्र ने बताया, “शिया हौती समूह के आतंकवादियों ने रिहायशी क्षेत्र और भीड़ भाड़ वाले बाजार में रॉकेट और मोर्टार दागे। इसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और घायल हो गए।” इस दौरान, मीडिया आउटलेट में शिया हौती विद्रोहियों ने इसमें हमले की अपनी भूमिका से इनकार किया।

स्थानीय चिकित्सा सूत्रों का कहना है कि जब तेज के बाजार में रॉकेट दागे गए तो 35 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि तेज के अस्पताल घायलों के लिए जरूरी रक्त दान और चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493