यमन के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र दूत ने की शांति समाधान पर चर्चा

एडेन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। यमन के राष्ट्रपति अब्दू रब्बू मंसूर हादी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दूत इस्माइल ओल्द शेख अहमद के साथ युद्धग्रस्त देश में शांति बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की।

शनिवार को हुई इस मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच शांति संभावनाओं पर चर्चा की गई।

यमन के राष्ट्रपति ने देश में शांति के लिए अपने प्रशासन के संदर्भ में तीन बिंदुओं को दोहराया, जिसमें खाड़ी अभियान, व्यापक राष्ट्रीय वार्ता के परिणाम, और संयुक्त राष्ट्र के संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं।

हादी ने बताया कि विद्रोही मिलिशिया यमनी लोगों को नुकसान पहुंचा रही है और उनका शोषण कर रही है। मिलिशिया अपना एजेंडा लागू करने के लिए बच्चों को भर्ती कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र के दूत ने तीन संदर्भ बिंदुओं के अनुसार शांति बहाल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों पर समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसमें शांति प्रक्रिया जारी रखने और आगे बातचीत के साथ-साथ कुवैत-आधारित परामर्श समेत कई तरह के विचार शामिल किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493