यमन के राष्ट्रपति ने अपना आवास छोड़ा : अमेरिका

वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। यमन के राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मनसौर हैदी ने दक्षिणी शहर अदन स्थित अपने आवास को छोड़ दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इसने बुधवार सुबह उनसे संपर्क किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “हमने आज सुबह भी उनसे संपर्क किया है। हम उनके स्थान की कोई जानकारी दे पाने की स्थिति में नहीं है।”

प्रवक्ता ने कहा, “जहां तक उनके प्रस्थान की बात है, मुझे लगता है कि उन्होंने स्व-इच्छा से पद छोड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493