यमन के हौती विद्रोहियों ने सऊदी राडार कैंप पर मिसाइल दागी

सना, 20 मई (आईएएनएस)। यमन के हौती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती शहर खामिस मुशैत के एक सैन्य राडार शिविर पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

सना, 20 मई (आईएएनएस)। यमन के हौती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती शहर खामिस मुशैत के एक सैन्य राडार शिविर पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हौती नियंत्रित समाचार एजेंसी सबा के हवाले से कहा कि हौती विद्रोहियों ने कहा कि मिसाइल ने शनिवार को सैन्य लक्ष्य को सटीक निशाना बनाया।

सऊदी अरब पिछले तीन सालों से यमन की निर्वासित सरकार के समर्थन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ अरब सैन्य गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है।

सऊदी अरब के सीमावर्ती शहर इस तरह के मिसाइल हमलों में सबसे अधिक निशाने पर रहे हैं।

हौती विद्रोहियों ने मंगलवार को दक्षिणी सऊदी शहर जजान के किंग फैजल सैन्य अड्डे पर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, लेकिन सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि मिसाइल को मार गिराया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493