यमन ने ईरान से सभी संबंध खत्म करने की घोषणा की

सरकार के प्रवक्ता राजेह बादी ने कहा, “आज (शुक्रवार) से सरकार आधिकारिक तौर पर ईरान के साथ सभी राजनीतिक व कूटनीतिक संबंधों को खत्म करने की घोषणा करता है।”

बादी ने कहा, “यह फैसला ईरान द्वारा यमन के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी करने व देश को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों में शामिल होने जैसे हौती विद्रोहियों को हथियार मुहैया कराने को लेकर लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “तेहरान में मौजूद यमन के दूतावासकर्मी दूतावास बंद करने के बाद तुरंग ईरान से रवाना होंगे।”

यमन की सरकारी अदेन टेलीविजन ने यह घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493