यमन : बम हमले में हौती नेता सहित 8 की मौत

साना, 21 जुलाई (आईएएनएस)। यमन की राजधानी साना में एक शिया हौती नेता के आवास के पास हुए कार बम हमले में आठ लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, एक सुरक्षा अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि राजधानी साना में अल-जेफर क्वोर्टर पर हौती नेता अब्दुल करीम अल-कुहलानी के आवास के पास रखे कार बम में तब विस्फोट किया गया, जब कुहलानी का काफिला बाहर आ रहा था। हमले में कुहलानी और उनके सात अंगरक्षकों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले में कई लोग घायल भी हुए।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

जून महीने के बाद से आईएस का शिया हौती गुट पर यह पांचवा हमला है। वर्ष 2011 में राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह को पद से हटाए जाने के बाद से यमन में सुरक्षा के हालात काफी बदतर हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493