अदन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। यमन के अदन शहर में मंगलवार को एक आत्मघाती बम हमले में पांच सैनिकों और एक हमलावर सहित छह लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया, “एक आत्मघाती बम हमलावर ने स्वयं को शेख ओथमन के पास पुलिस चौकी के नजदीक उड़ा दिया।”
अधिकारी ने बताया कि इस विस्फोट में हमलावर भी मारा गया।
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यमन स्थित अल कायदा शाखा इस हमले के पीछे है।
अल कायदा और यमन स्थित इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारियों ने पिछले साल शिया हौती विद्रोहियों को हराने के बाद देश के दक्षिणी हिस्सों में मुख्य सरकारी परिसरों पर कब्जा कर लिया था।
dharmpath.com dharmpath