यमन में ‘ऑपरेशन डिसाइसिव स्टॉर्म’ समाप्त

रियाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन देशों का यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। यह अभियान यमन के राष्ट्रपति अब्द रब्बो मनसौर हैदी का संदेश प्राप्त होने के बाद समाप्त किया गया।

रियाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन देशों का यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। यह अभियान यमन के राष्ट्रपति अब्द रब्बो मनसौर हैदी का संदेश प्राप्त होने के बाद समाप्त किया गया।

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक, सऊदी के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन डिसाइसिव स्टॉर्म’ के अंतर्गत किया गया हवाई हमला सऊदी अरब और इसके पड़ोसी देशों की सुरक्षा के खतरों को समाप्त करने में सफल रहा है।

अधिकारी ने कहा, “गठबंधन यमन में किसी भी तरह के अभियान चलाए जाने या फिर वहां मौजूद रहने से हौती मिलिशिया को रोकना जारी रखेगा।”

26 मार्च को सैन्य अभियान की सफलता के बाद नया अभियान ‘ऑपरेशन रिस्टोरिंग होप’ शुरू किया गया।

यह अभियान राष्ट्रपति हैदी की तरफ से सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद को किए अनुरोध कारण समाप्त हुआ।

राष्ट्रपति ने अनुरोध किया कि यमन का इतिहास और अरब देश इस घटना को स्वर्ण अक्षरों से लिखेगा, जिसने यमन की जनता को उनके भविष्य की आस दिखाई है, जहां डिटरमिनेशन स्टॉर्म को अपने लक्ष्य मिल गया है।

हैदी ने कहा, “हमें इस बात का भरोसा है कि गठबंधन देशों और विश्व समुदाय के साथ हमारा संयुक्त प्रयास यमन में नए चरण का रास्ता तैयार करेगा। अंतत: यमन की जनता हौती विद्रोहियों द्वारा पैदा की गई स्थिति से मुक्त स्वतंत्र रूप से अपने भविष्य को लिख पाएंगे।”

बुधवार को शुरू हुए ‘ऑपरेशन रिस्टोरिंग होप’ का लक्ष्य नागरिकों की हिफाजत करना और यमन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493