यमन में सैन्य अभियान लगभग पूरा : गठबंधन सेना

रियाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने गुरुवार को कहा कि यमन में उसका सैन्य अभियान लगभग पूरा हो चुका है।

साब्क ऑनलाइन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गठबंधन सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अहमद असीरी ने कहा कि कबायली मध्यस्थता के प्रयासों के बाद सऊदी-यमन सीमा के निकट हौती विद्रोहियों से संघर्ष का खात्मा हो चुका है।

असीरी ने कहा कि आने वाले दिनों में गठबंधन का मूल उद्देश्य यमन में स्थिरता कायम करना और देश के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493