यमन में हवाई हमलों, संघर्षो से संयुक्त राष्ट्र चिंतित

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध की समाप्ति के लिए बार-बार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद यमन में हमले जारी हैं।

प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि सना की आवासीय इमारतों, चैबंर ऑफ कॉमर्स, एक वेडिंग हॉल और एक नेत्रहीन केंद्र सहित आवासीय क्षेत्रों पर हुए हवाई हमलों से संबंधित रपटों पर बान ने चिंता जताई है।

दुजारिक ने कहा कि बान ने सभी पक्षों को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों के निर्वहन की आवश्यकता के बारे में भी याद दिलाया है।

प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव बान ने यमन में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सभी पक्षों को जल्द से जल्द एक शांति वार्ता प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493