चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार जीवा शंकर 2012 की फिल्म ‘नान’ के बाद एक बार फिर अभिनेता, संगीतकार विजय एंथोनी के साथ तमिल थ्रिलर ‘यमन’ में काम करेंगे। शंकर का कहना है कि इस फिल्म से जुड़ना उनके लिए घर वापसी जैसा है।
जीवा ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘नान’ के बाद विजय के साथ जुड़ना निश्चित तौर पर मेरे लिए घर लौटने जैसा है। इस अवधि के दौरान उनमें आश्चर्यजनक बदलाव आया है।”
उन्होंने कहा कि ‘नान’ के लिए काम करने के दौरान उनके पास ‘यमन’ की पटकथा थी।
उन्होंने कहा, “मैं पहले यह फिल्म किसी अन्य अभिनेता के साथ बनाने के बारे में सोच रहा था, इसी बीच विजय एक अभिनेता और हीरो के तौर पर काफी बेहतर हुए हैं। अब वह ‘यमन’ के किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।”
विजय फिल्म में अभिनय के साथ संगीत भी देंगे।
फिल्म में विजय के साथ मिया जॉर्ज भी हैं और इसका निर्माण ‘लायका प्रोडक्शन्स’ के बैनर तले होगा।
dharmpath.com dharmpath