‘यमराज’, ‘चित्रगुप्त’ निकले मुंबई के सैर-सपाटे पर

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। चर्चित टेलीविजन धारावाहिक ‘यम हैं हम’ में यमराज की भूमिका निभा रहे अभिनेता मानव गोहिल और चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे अतुल परचुरे मुंबई की गलियों में सैर-सपाटा करते देखे गए। यहां उन्होंने वडा पाव, भेल और पाव भाजी का स्वाद चखा।

धारावाहिक के दृश्यों के मुताबिक, यमराज और चित्रगुप्त मशहूर जगहों जैसे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन और जुहू चौपाटी की झलक देखने के लिए मुंबई की राजधानी महाराष्ट्र की यात्रा करेंगे।

अतुल ने एक बयान में कहा, “मुझे वडा पाव जैसी मुंबई की खाने-पीने की स्थानीय चीजें अच्छी लगती हैं। मैं महाराष्ट्रवासी हूं। ऐसे में मुंबई शहर से प्यार होना वाजिब है। मैं हमेशा काम के सिलसिले में व्यस्त रहा हूं, इसलिए मुझे इस शहर को देखने का ज्यादा अवसर नहीं मिला है। मुझे यकीन है कि धारावाहिक की यह कहानी दर्शकों को लुभाएगी और उन्हें गुदगुदाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493