‘यमला पगला दीवाना..’ के लिए गरबा सीख रहीं हैं कृति

मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति खरबंदा अपनी आगामी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना : फिर से’ के लिए गरबा सीख रही हैं। उनका कहना है कि यह वजन कम करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

कृति ने कहा, ” 9वीं या 10वीं कक्षा में मुझे रात में सिर्फ नवरात्रि के दौरान बाहर निकलने की अनुमति थी क्योंकि हम सभी डांडिया और गरबा खेलते थे।”

उन्होंने कहा, “इसलिए जब टीम ने मुझे बताया कि इस गीट की शूटिंग हो रही है तो मैं इसकी यादों में खो गई। मुझे अब भी याद है रंगीन पोशाक पहनना और रंग बिरंगी डांडिया स्टिक खरीदना, सभी कुछ दिमाग में आता गया। तब हमारे पास आइडिया आया कि क्या पहनना है और कैसे पहनना है और पूरे गीत के साथ क्या करना है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”

अभिनेत्री ने कहा, “मैंने गाना सुना और यह शानदार है। इसके अलावा, मुझे लगता है कि गरबा वजन कम करने का एक शानदार तरीका है, इसलिए यह सब मेरे लिए सहज है।”

‘यमला पगला दीवाना’ के तीसरे सीक्वल में धर्मेद्र, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493