यहां रहम की भीख मांगते हैं भूत-प्रेत; मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर

mahandipurbalaji-top-imgभगवान श्रीहनुमानजी को कलयुग का जीवंत देवता माना गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी का नाम लेने से ही ऊपरी हवा, प्रेत बाधा या अन्य कोई बुरी शक्ति आपके पास भी नहीं फटकती, इसीलिए कहते हैं-
भूत-प्रेत निकट नहीं आवे, हनुमान जो नाम सुनावे।
भारत में हनुमानजी के अनेक चमत्कारी मंदिर हैं जहां प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसा ही एक मंदिर है राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां ऊपरी बाधाओं के निवारण के लिए आने वालों का तांता लगा रहता है। मंदिर की सीमा में प्रवेश करते ही ऊपरी हवा से पीडि़त व्यक्ति स्वयं ही झूमने लगते हैं और लोहे की सांकलों से स्वयं को ही मारने लगता है। मार से तंग आकर भूत प्रेतादि स्वत: ही बालाजी के चरणों में आत्मसमर्पण कर देते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493