यहूदी संगठनों ने कोर्बिन की निंदा की

लंदन, 26 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन में यहूदी संगठनों ने प्रमुख विपक्षी नेता व लेबर पार्टी के प्रमुख जेरेमी कोर्बिन पर यहूदियों के विरोध पर काबू पाने में नाकाम रहने का आरोप लगाकर उनकी आलोचना की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड आफ डेप्युटीज आफ ब्रिटिश ज्यूज एंड जेविश लीडरशिप काउंसिल ने पत्र में लिखा है कि यहूदीविरोध को रोकने के मामले में बार-बार संस्थानिक असफलता हुई है।

पत्र में कोर्बिन पर आरोप लगाया गया है कि वह यहूदी विरोध पर गंभीरता से विचार करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह एक ऐसी धुर वामपंथी विचारधारा में यकीन रखते हैं जिसकी बुनियाद में मुख्यधारा के यहूदी समुदायों का विरोध शामिल है।

यहूदी संगठनों ने विपक्ष के नेता द्वारा साल 2012 में कथित यहूदी विरोधी चित्र बनाने वाले के कथित समर्थन में संदेश तथा हिजबुल्ला समर्थित रैलियों में उनकी उपस्थिति का उल्लेख किया।

यह पत्र सोमवार को लेबर सांसदों की बैठक में दिया जाएगा।

इसके बाद संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें यहूदी समुदाय के सदस्यों के साथ लेबर पार्टी के कई सांसद शामिल होंगे।

कोर्बिन एक रविवार को एक बयान में माफी मांगते हुए कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं अपने आस-पास किसी भी तरह का गैरयहूदीवाद सहन नहीं करूंगा।”

उन्होंने कहा, “हमें इसे अपनी पार्टी और अभियान से बाहर निकालना होगा. मैं इस कारण हुई परेशानी के लिए माफी मांगता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493