यह अफगानिस्तान के लोगों की जीत है : स्टानिकजाई

हरारे, 24 मार्च (आईएएनएस)। आयरलैंड के खिलाफ क्वालीफायर में जीत हासिल कर अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजाई ने यह जीत अपने देश के लोगों को समर्पित की है।

अफगनिस्तान ने यहां खेले जा रहे विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल सुपर सिक्स मैच में आयरलैंड को पांच विकेट से मात देकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, स्टानिकजाई ने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकता कि हमारे देश में लोग कितने खुश होंगे क्योंकि हमारे देश में हर कोई इस खेल को पसंद करता है और हमारा समर्थन करता है। पहले राउंड के बाद हमारे क्वालीफाई करने की 10 फीसदी संभावनाएं थीं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन देश से मिले समर्थन और लोगों की दुआओं, सोशल मीडिया के माध्यम से मिले संदेशों के बाद हमारे लिए यह सिर्फ हमारा सपना नहीं रह गया था, यह अफगानिस्तान का सपना बन गया था। हम इस जीत को अफगानिस्तान के लोगों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया।”

उन्होंने कहा, “टीम के हर सीनियर खिलाड़ी का सपना विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना था क्योंकि वह जानते थे कि यह उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है। आप उनके जश्न में इस बात की खुशी देख सकते हैं। वो जिस तरह से खेले थे उसके बाद वह जीत के हकदार थे। हम बेहद खुश हैं।”

इस क्वीलाफाइंग टूर्नामेंट से दो टीमें 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली थी। अफगानिस्तान के अलावा दो बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज ने भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493