यह कार्यक्रम चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को समर्पित है : अनिरुद्ध रविचंदर

टोरंटो, 10 दिसंबर (आईएएनएस)।भारत के युवा गायक और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर शनिवार को टोरंटो में एक संगीत कार्यक्रम करने जा रहे हैं। जिसे उन्होंने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया है।

रविचंदर ने कई तमिल फिल्मों ‘3’ ‘डेविड’ ‘इराडाम उलागाम’ के लिए गाने बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई बाढ़ पीड़ितो को सहानभूति देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने ट्वीट किया, “टोरंटो पर लैंड करते ही प्रशंसकों के स्वागत का शुक्रिया। यह संगीत कार्यक्रम चेन्नई बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्पित है।”

यह कार्यक्रम ब्रैम्पटन शहर के पावरएड सेंटर में आयोजित होगा।

रविचंदर का सबसे मशहूर गाना ‘वाय दिस कोलावेरी’ था जो तमिल स्टार धनुश ने गाया था। इस गाने को यूट्यूब पर दस करोड़ लोगों ने देखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493