मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। यहां 61वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में मुख्य भूमिका की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हासिल कर चुके अभिनेता रणवीर सिंह ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ अपने नामांकन को सपना सच होने जैसा कहा है। वह इस सफलता के बाद जैसे खुद को सातवें आसमान में महसूस कर रहे हैं।

रणवीर ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्मफेयरपुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं खुद को सातवें आसमान में महसूस कर रहा हूं।”
उन्होंने लिखा, “मैंने अपने आदर्श अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में और उनके आशीर्वाद से पुरस्कार जीता। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”
रणवीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनकी भूमिका के लिए फिल्मफेयर ट्राफी (काले रंग की प्रतिमा) प्रदान की गई। फिल्म में उन्होंने मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। यह पुरस्कार उन्हें अनुभवी अभिनेत्री रेखा ने प्रदान किया।
उन्होंने लिखा, “काले रंग की प्रतिमा को चूमना और दिग्गज अभिनेत्री रेखा जी से पुरस्कार हासिल करना क्या खास पल था।”
‘बाजीराव मस्तानी’ 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कुल नौ पुरस्कार हासिल कर लिए हैं।
रणवीर ने कहा कि वह ‘बाजीराव मस्तानी’ की टीम के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath