मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। देशभक्ति पर आधारित आगामी फिल्म ‘यह है इंडिया’ के निर्देशक लोम हर्ष का कहना है कि उनकी फिल्म देश के कई मुद्दों का समाधान बताती है।
लोम ने कहा कि इस फिल्म में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और असहिष्णुता सहित कई मुद्दों का मनोरंजक रूप में समाधान दिया गया है।
निर्देशक ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि हमारा देश इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है।
लोम ने कहा, “इन दोनों समस्याओं का इस फिल्म में पूर्ण समाधान है। यह कहानी उन सभी समस्याओं के बारे में है, जो भारत में हैं।”
उन्होंने कहा कि इस फिल्म में न केवल समाधान दिया गया है, बल्कि देश की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया है।
‘यह है इंडिया’ में गेवी चहल, डियाना उप्पल, आशुतोष कौशिक, अंतरा बनर्जी, मोहन अगाशे और मोहन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath