यादगार फिल्म होगी ‘प्रेम रतन..’ : अनुपम खेर

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भरोसा है कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ उनकी पूर्व की फिल्में ‘हम आपके हैं कौन..’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी ही सफल रहेगी।

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भरोसा है कि सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ उनकी पूर्व की फिल्में ‘हम आपके हैं कौन..’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी ही सफल रहेगी।

अनुपम ने कहा, “सूरज जी के साथ काम करके ऐसा लगता है कि हम इतिहास बना रहे हैं। वह बहुत ही विनम्र और शालीन हैं। एक अभिनेता को लगता है कि वह उस निर्देशक को अपना बेहतर काम दे, जिसकी कुछ मांग नहीं है। मैं सूरज जी की सभी बड़ी फिल्मों से जुड़ा रहा हूं। मैं जानता हूं कि ‘प्रेम रतन धन पायो’ उतनी ही यादगार फिल्म होगी जितनी कि ‘हम आपके हैं कौन..’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘विवाह’ रही थीं।”

अभिनेता अनुपम खेर, बड़जात्या की अधिकांश फिल्मों के साथ जुड़े रहे हैं। उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर वह भावुक हो जाते हैं।

अनुपम खेर ने कहा, “अगर मैं उनकी फिल्मों का हिस्सा नहीं होता तो मैं यहां पर नहीं होता। बड़जात्या ने उस समय मुझे 60 वर्ष का दिखाने में भरोसा जताया था जब मैंने ‘सारांश’ में 20 वर्ष के नौजवान का किरदार अदा किया था।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493