यादगार रहने वाली फिल्मों में करुं गी काम : अमृता राव

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमृता राव के अनुसार वह उन फिल्मों में काम करना चाहती हैं जो दर्शकों के जेहन में जिंदा रहे।

अमृता काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

फिल्म ‘बांके की क्रेजी बारात’ की विशेष स्क्रीनिंग में उपस्थित अमृता राव ने कहा, “मेरी पिछली फिल्में ‘जॉली एलएलबी’ और ‘सत्याग्रह’ थीं और फिल्मों को लेकर मैं काफी चयनात्मक हूं लेकिन मैं यह याद रखती हूं कि जो फिल्म में करुं वह यादगार हो।”

फिल्म ‘बांके की क्रेजी बारात’ के बारे में अमृता ने कहा, “मैंने फिल्म देखी है और यह सच में सफल होगी। विजय राज और संजय मिश्रा ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है।”

फिल्म ‘इश्क विश्क’ और ‘विवाह’ के बाद अमृता का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा गया। ‘विवाह’ फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

जब अमृता से उनके भावी पति के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, “मुझे सच में नहीं पता और मैं इतना नहीं सोचती हूं। जिसके लिए आपका दिल तुरंत हामी भरे वहीं आपके लिए बना होता है। मुझे नहीं लगता कि उसे विशेष प्रकार का होना चाहिए। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो इसमें किसी चीज की जरूरत नहीं, यह तो बस हो जाता है।”

अमृता जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी घोषणा निर्माता जल्द करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493