यामाहा का पहला स्कूटर बुटीक चेन्नई में लांच

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इंडिया यामाहा मोटर अनूठी पहल के तहत शुक्रवार को अपनी डीलरशिप ‘बीकर्ज’ के बैनर तले चेन्नई में पहले यामाहा स्कूटर बुटीक का उद्घाटन किया।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, नया स्कूटर बुटीक भारत में उपलब्ध यामाहा स्कूटरों की सम्पूर्ण रेंज उपलब्ध कराएगा। यामाहा का स्कूटर बुटीक ब्राण्ड के आधुनिक वेरिएन्ट्स के साथ अपने स्कूटर उपभोक्ताओं को सर्वोच्च स्तर की सेवाएं प्रदान करेगा।

बयान के अनुसार, स्कूटर बुटीक के डिस्प्ले में राईड प्रॉप्स, सेफ्टी टेज्निंग और सपोर्ट भी शामिल होंगे, यामाहा के स्कूटर इनोवेशन के साथ स्टाइल और आराम का बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं।

इस मौके पर यामाहा मोटर इण्डिया सेल्स प्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, मसाकी असानो ने कहा, “यामाहा का यह स्कूटर बुटीक भारत में और दुनिया भर में इस तरह का पहला बुटीक है जो भारतीय उपभोक्ताओं को स्टाइलिश और आरामदायक स्कूटरों की खरीदारी का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगा।”

कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रॉय कुरियन ने कहा, “यामाहा का स्कूटर बुटीक इसके उत्पादों की खरीदारी एवं सर्विसिंग के लिए उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा। यह बुटीक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय सेवाओं का अनुभव लेकर आया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493