नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास के तहत यामाहा मोटर इण्डिया ग्रुप कंपनीज ने सोमवार को देशभर में अपने सभी कार्यालयों और संयंत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 5,000 से ज्यादा तुलसी के पौधे वितरित किए। कर्मचारियों ने इस मौके पर आयोजित पोस्टर मेकिंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि जैव विविधता संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए छह जून से 11 जून के बीच कंपनी ने कई गतिविधियां आयोजित की है। इस साल संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस के लिए विशेष थीम ‘वन्यजीवों के अवैध कारोबार के खिलाफ संघर्ष (फाइट अगेंस्ट द इलिगल ट्रेड इन वाइल्ड लाइफ)’ की घोषणा की, जिसका नारा है ‘गो वाइल्ड फॉर लाइफ।’
कंपनी के सूरजपुर, फरीदाबाद और चेन्नई स्थित तीनों संयंत्रों में विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।
इसके अलावा चार जून को दिल्ली/एनसीआर, मुम्बई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता सहित विभिन्न शहरों में इंडिया यामाहा मोटर की 32 डीलरशिप पर मुफ्त प्रदूषण जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इस दिन डीलरशिप पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
dharmpath.com dharmpath