यामाहा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। इंडिया यामाहा मोटर ने सोमवार को देश भर में अपने सभी कार्यालयों, संयंत्रों और डीलरशिप्स में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। समूह ने उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और डीलरों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक बनाने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की।

कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इस मौके पर वरिष्ठ प्रबन्धन के सदस्यों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर भावी पीढ़ियों के लिए इस धरती को बेहतर स्थान बनाने हेतू पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने की शपथ ली।

यामाहा मोटर इण्डिया ग्रुप कम्पनीज के चेयरमैन हिरोआकी फुजिता ने कहा, “दो-पहिया निर्माता होने के नाते हम समाज एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार हैं। स्वस्थ वातावरण के बिना स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव नहीं है। यामाहा अपनी गतिविधियों में पर्यावरण-अनूकूल एवं ऊर्जा-प्रभावी तकनीक अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे उत्पादों का निर्माण करती है, जो आर्थिक जरूरतों एवं पर्यावरणी कल्याण के बीच संतुलन बनाए रख सकें।”

बयान के अनुसार, कंपनी ने देश भर में कर्मचारियों, डीलरों और उपभोक्ताओं को 10,000 से ज्यादा तुलसी के पौधे वितरित किए। इसके अलावा, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरू, गुवाहाटी सहित विभिन्न शहरों में 25 डीलरशिप्स में नि:शुल्क प्रदूषण जांच शिविर आयोजित किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493