यामाहा ने सैल्यूटो को नए मैट ग्रीन कलर में उतारा

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता इण्डिया यामाहा मोटर प्रा. लिमिटेड ने आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर यामाहा सैल्यूटो मोटरसाइकिल (125 सीसी) के नए कलर वेरिएन्ट को बाजार में उतारा है। यह मोटरसाइकिल आकर्षक मैट ग्रीन रंग में पेश किया है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि यह नया कलर वेरिएन्ट ड्रम ब्रेक एवं डिस्क ब्रेक दोनों संस्करणों में बाजार में उपलब्ध होगा। यह मोटरसाइकिल ब्लू कोर इंजन अवधारणा पर आधारित एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, एसओएचसी, 2-वॉल्व इंजिन से लैस है। मात्र 113 किलोग्राम वजन के साथ अपने वर्ग में सबसे हल्की सैल्यूटो 78 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

इस बारे में यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्रा. लिमिटेड के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) रॉय कुरियन ने बताया, “अपने लॉन्च के बाद से ही सैल्यूटो को कम्यूटर सेगमेन्ट में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। सैल्यूटो की नई कलर स्कीम और ग्राफिक्स उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की यामाहा की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। सैल्यूटो ‘किफायती एवं व्यवहारिक भारतीय पारिवारिक मोटरसाइकल’ की अवधारणा पर आधारित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493