यामाहा ने 110सीसी का नया बाइक सैल्यूटो लांच किया

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी अत्याधुनिक एंट्री लेवल बाइक ‘सैल्यूटो आरएक्स’ को लांच किया। सैल्यूटो आरएक्स की दिल्ली में एक्स रूम कीमत 46,400 रुपये रखी गई है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया, “इस किफायती एवं स्मार्ट बाइक को खास तौर पर भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। सैल्यूटो आरएक्स 46,400 रु की कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) पर उपलब्ध है और 82 किलोमीटर प्रति लीटर (‘मानक जांच स्थितियों में) की माइलेज देती है। 110 सीसी सेगमेन्ट में यह नेक्स्ट जनरेशन स्ट्रीट मॉडल युवाओं के लिए पेश की गई है।”

सैल्यूटो आरएक्स एक नए विकसित एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 110 सीसी, 2-वॉल्व सिंगल सिलिंडर इंजन से युक्त है। ब्लू कोर अवधारणा पर आधारित इसका नया इंजन कम्पनी द्वारा इससे पहले बाजार में उतारे जा चुके 110 सीसी मॉडलों की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट कम्बशन चैम्बर से युक्त है। नया मॉडल मात्र 98 किलोग्राम वजन के साथ अपने वर्ग में सबसे हल्के वजन का वाहन है, जो इसी वर्ग में कम्पनी के द्वारा पहले पेश किए जा चुके मॉडलों की तुलना में तकरीबन 22 किलोग्राम हल्का है।

यामाहा मोटर इण्डिया सेल्स प्रा. लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक मसाकी असानो ने बताया, “भारत का दोपहिया बाजार दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है जहां साल 2015 में 1.6 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। यह खासतौर पर यामाहा के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। यामाहा इस बाईक के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित है और हमें विश्वास है कि उपभोक्ताआंे से शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी।”

यामाहा मोटर इण्डिया सेल्स प्रा. लिमिटेड के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) रॉय कुरियन ने कहा, “110 सीसी कम्यूटर सेगमेन्ट भारतीय बाजार के लिए सबसे प्रतिस्पर्धी सेगमेन्ट है। सैल्यूटो आरएक्स को उन उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी जो अपने लिए किफायती दरों पर आरामदायक बाईक खरीदना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493