याहू मेल हुई पहले से ज्यादा स्पष्ट, तेज और शक्तिशाली

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की अग्रणी वेब सर्विस प्रोवाडर कम्पनियों में से एक याहू ने अपनी मेल सेवा ‘याहू मेल’ में डिजाइन, स्पीड और विश्वसनीयता को लेकर बड़ा सुधार किया है।

याहू का नया मेल इंटरफेस पहले से ज्यादा स्पष्ट व इस्तेमाल में आसान है तथा लेआउट में भी बहुत से सुधार किए गए हैं।

याहू ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अब याहू मेल के उपभोक्ता अपने इनबॉक्स को नई कलर थीम्स के साथ पर्सनलाइज कर सकते हैं।

याहू ने अपनी मेल सेवा के जरिए ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किं ग साइटों के लिए इमोजी के इस्तेमाल की सुविधा भी पेश की है। इसके अलावा याहू मेल पर आए मेल के साथ के अटैचमेंट्स का प्रीव्यू भी देखा जा सकेगा

याहू ने अपने बयान में कहा, “नए याहू मेल इंटरफेस का हर हिस्सा ज्यादा तेज, ज्यादा भरोसेमंद है, खासकर धीमे कनेक्शन के लिए। याहू मेल विभिन्न स्क्रीन आकारों को पहचानने में स्मार्ट है, चाहे आपका स्क्रीन कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो। इसका रिस्पॉन्सिव डिजाइन इंटरफेस के अहम तत्वों को सही जगह पर रखता है।”

याहू ने विज्ञापन न चाहने वाले मेल उपभोक्ताओं के लिए याहू मेल प्रो भी पेश किया है, जो ग्राहक सहायता के साथ उपलब्ध है।

बयान के अनुसार, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सभी उपभोक्ता हमारे अपग्रेडेड ईमेल अनुभव का आनंद लें। हमने एनवीडीए और वॉइस ओवर स्क्रीन रीडर प्रयोक्ताआंे को फुल इनबॉक्स पहुंच देने का इंतजाम किया है और रोशनी के प्रति संवेदनशील एवं कम ²ष्टि वाले प्रयोक्ताओं के लिए विकल्प मुहैया कराए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493