युआन में कमजोरी बरकरार

बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। चीन की मुद्रा युआन की केंद्रीय समता दर में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। चीन विदेशी मुद्रा विनिमय व्यापार प्रणाली (सीएफईटीएस) के अनुसार, युआन 166 आधार अंकों की कमजोरी के साथ प्रति डॉलर 6.5079 पर पहुंच गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493