पीबीओसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा बुनियाद में शामिल हैं उच्च विकास दर, ऊंचा व्यापार आधिक्य, विशाल विदेशी पूंजी भंडार और मजबूत वित्तीय स्थिति।
चीनी विदेशी मुद्रा विनिमय व्यापार प्रणाली (सीएफईटीएस) ने शुक्रवार को एक युआन विनिमय दर कंपोजिट इंडेक्स जारी किया, जिसमें युआन की ताकत का मूल्यांकन 13 विदेशी मुद्राओं के मुकाबले किया जाता है। बास्केट में डॉलर, यूरो और येन जैसी विदेशी मुद्राओं को शामिल किया गया है।
पीबीओसी ने कहा, “सिर्फ एक मुद्रा के मुकाबले कई मुद्राओं का बास्केट देशों के वस्तु एवं सेवाओं की प्रतिस्पर्धात्मकता का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकता है और आयात, निर्यात, निवेश गतिविधियों तथा भुगतान की स्थिति को विनिमय दर में बेहतर समायोजित करने में मदद कर सकता है।”
सोमवार को जारी सीआईसीसी मैक्रो टीम की रपट के मुताबिक, पीबीओसी ने कहा कि बाजार को मुद्राओं के बास्केट के संदर्भ में युआन की ताकत को देखना चाहिए न कि सिर्फ डॉलर के संदर्भ में।
सीआईसीसी के विश्लेषकों ने कहा, “पीबीओसी इस बास्केट के संदर्भ में युआन को मोटे तौर पर स्थिर रखना चाह सकता है, जबकि डॉलर के मुकाबले लचीला रखना चाह सकता है।”
चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समतूल्यता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है। डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समतूल्यता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।
चीन की मुद्रा युआन के केंद्रीय समतूल्यता मूल्य में सोमवार को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई और यह जुलाई 2011 के बाद से डॉलर के मुकाबले गत चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
सीएफईटीएस ने कहा कि युआन सोमवार को 137 आधार अंक की कमजोरी के साथ प्रति डॉलर 6.4495 पर पहुंच गया।
dharmpath.com dharmpath