युगल रैंकिंग में सानिया करियर के श्रेष्ठ मुकाम पर (लीड-1)

सेंट पीटर्सबर्ग (अमेरिका), 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को जारी ताजा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग के युगल वर्ग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे पायदान पर पहुंच गईं हैं।

सानिया ने बीते रविवार को अमेरिका के इंडियन वेल्स में अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ खेलते हुए बीएनपी पारिबास ओपन का महिला युगल वर्ग का खिताब हासिल किया था।

सानिया के अब कुल 6,885 अंक हो गए हैं और अब वह केवल शीर्ष पर मौजूद इटली की रोबर्टा विंसी और सारा इरानी से पीछे रह गई हैं। रोबर्टा और सारा के 7,640 अंक हैं।

इंडियान वेल्स टूर्नामेंट जीतने के कारण सानिया ने 1,000 अंक हसिल किए और दो स्थान ऊपर पहुंच गईं।

तीन बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सानिया अब मियामी ओपन में हिस्सा लेंगी, जो सोमवार से शुरू हो रहा है। यहां भी हिंगिस ही उनकी जोड़ीदार होंगी।

महिला एकल खिलाड़ियों में भारत की ओर से विश्व वरीयता में सबसे ऊपर अंकिता रैना का नाम है। ताजा रैंकिंग में वह दो स्थान और ऊपर 253वें पायदान पर पहुंच गईं।

पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन 176वें पायदान पर बने हुए हैं। वहीं, रामकुमार रामनाथन 10 स्थान ऊपर 247वें पायदान पर पहुंच गए।

युकी भांबरी ने भी 27 स्थानों की छलांग लगाई है और 257वें पायदान पर हैं।

पुरुष युगल वर्ग में लिएंडर पेस चार पायदान नीचे 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके ठीक नीचे रोहन बोपन्ना हैं। उन्हें एक स्थान नीचे फिसलना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493