युगांडा ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी संगठन को किया निलंबित

कंपाला, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। युगांडा ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जर्मनी गए तीन खिलाड़ियों के लापता हाने पर राष्ट्रीय मक्केबाजी संगठन को निलंबित कर दिया है।

नेशनल काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स के सहायक महासचिव पैट्रिक ओगवेल ने शनिवार को एक साक्षात्कार में सामाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि युगांडा मुक्केबाजी संघ के कार्यकारी खिलाड़ियों के लापता होने के कारणों की व्याख्या करने में विफल रहें।

उन्होंने कहा, “हम इस तरह के प्रबंधन को स्वीकार नहीं कर सकते।”

खिलाड़ी इस महीने की शुरूआत में जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में 2017 एआईबीए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने गए थे।

ओगवेल ने कहा, “हमने संघ के सभी कार्यकारी अध्यक्षों को निलंबित करने का फैसला किया है। मुक्केबाजों के वापस ना आने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।”

संघ के डेविड कावूमा ने इस बात की पुष्टि की है कि तीनों खिलाड़ी जर्मनी में क्लब से जुड़ने के लिए वही रूक गए।

विश्व चैंपियनशिप में युगांडा का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन मुक्केबाज हैं: डेविड अइती, जेफरी काकीतो और अफ्रीकी वेल्टरवेट चैंपियन मुजमिरू काकांदे।

दो मुक्केबाज पहले दौर में हार कर बाहर हा गए थे। सुपर हेवीवेट मुक्केबाज अइती को अस्पष्ट कारणों से ड्रॉ में शामिल नहीं किया गया था जिसके लिए संघ ने एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी।

खेल के प्रभारी मंत्री, चार्ल्स बेकबुलंदी ने कहा कि वह उन खेल संघों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाएंगे, जिनके खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद वापस नहीं आए।

उन्होंने आगे कहा, “हम इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है, मुक्केबाजी संघ को अब जवाब देना होगा या तो दंड का भागी होना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493