युगांडा ने 2019 अंडर-20 एफकॉन क्वालीफायर में कैमरून को हराया

कंपाला, 13 मई (आईएएनएस)। युगांडा ने 2019 अंडर-20 अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (एफकॉन) के क्वालीफायर में दूसरे दौर के पहले चरण में कैमरून को 1-0 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेजबान टीम के लिए इस मैच में एकमात्र गोल स्टीवन मुकवाला ने किया।

मैच के पहले हाफ में काफी संघर्ष करने के बाद 44वें मिनच में जॉफ्री वास्वा से मिले पास को स्टीवन ने गोल में तब्दील किया और युगांडा को 1-0 की बढ़त दी।

इस मैच की शुरुआत में कैमरून के कप्तान इग्नेटियस पेने गानागो को दो बार गोल करने का मौका मिला था, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाए।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपना आक्रामक मैच जारी रखा। कैमरून अच्छी डिफेंस करते हुए गोल करने की कोशिश में था, लेकिन उसे सफलता हासिल नहीं हुई और इस कारण युगांडा से हार गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493