युद्ध अपराध जांच में कोई विदेशी नहीं : श्रीलंका

कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने शुक्रवार को कहा कि वह युद्ध अपराधों की जांच के लिए किसी विदेशी विशेषज्ञ को आमंत्रित नहीं करेगा और दोहराया कि देश की कानूनी प्रणाली के तहत जांच होगी।

कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका ने शुक्रवार को कहा कि वह युद्ध अपराधों की जांच के लिए किसी विदेशी विशेषज्ञ को आमंत्रित नहीं करेगा और दोहराया कि देश की कानूनी प्रणाली के तहत जांच होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश उपमंत्री अजीत पेरेरा ने बताया कि घरेलू जांच के कामकाज पर प्रारंभिक चर्चा शुरू हो चुकी है और सरकार एक ढांचा शीघ्र तय कर देगी।

पेरेरा ने कहा, “घरेलू जांच 100 प्रतिशत स्थानीय होगी। हम केवल स्थानीय न्यायाधीशों, स्थानीय कानूनों और स्थानीय अदालती प्रणाली की ही सहायता लेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि घरेलू जांच अंतर्राष्ट्रीय मानक को पूरा करने वाला हो।”

उन्होंने यह भी कहा कि जांच चलने के दौरान संयुक्त राष्ट्र से तकनीकी सहायता मांगी जाएगी।

पेरेरा ने कहा कि सरकार घरेलू जांच के अंतर्राष्ट्रीय मानक को पूरा करने वाला और जांच किए जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घरेलू जांच शुरू करने से पहले कानून पेश करने की उम्मीद रख रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493