युद्ध से अलेप्पो में 31,000 लोग विस्थापित : संयुक्त राष्ट्र

जेनेवा, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। सीरिया में मौजूदा संघर्ष के दौरान अलेप्पो से 31,500 नागरिक विस्थापित हो गए हैं।

मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इनमें से आधे से अधिक लोग अपने घर छोड़कर जिबरीन चले गए हैं जो पश्चिमी अलेप्पो में सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 8,500 लोग कुर्दिश क्षेत्र की ओर चले गए जबकि 5,000 लोग पूर्वी अलेप्पो चले गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, इन विस्थापित लोगों में से लगभग 60 फीसदी बच्चे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, जो लोग विस्थापित नहीं हुए हैं उन्हें भोजन और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

ओसीएचए के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने चार मानवीय गलियारे खोलने के लिए रूस के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493