युनाइटेड एयरलाइंस ने धुंध प्रभावित दिल्ली में विमान संचालन रद्द किया

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी एयरलाइंस युनाइटेड एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि नई दिल्ली में हवा की खराब गुणवत्ता के कारण उसने अपने नेवार्क-नई दिल्ली उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

एयरलाइन ने शुक्रवार से नेवार्क-नई दिल्ली के बीच संचालन को निलंबित कर दिया है और दिल्ली से, दिल्ली तक या दिल्ली के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों को छूट प्रदान की है।

युनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, “हम निर्देशों का पालन कर रहे हैं क्योंकि क्षेत्र सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के तहत है और हम संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय भी स्थापित कर रहे हैं।”

युनाइटेड ने नेवार्क-नई दिल्ली मार्ग पर 2005 से उड़ान भर रही है और वर्तमान में वह अपने बोइंग 777-200 ईआर विमान पर दैनिक नॉनस्टॉप सेवा प्रदान करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493