युनाइटेड के खिलाफ मुकाबले में आर्सेनल के साथ नहीं होंगे लकाजेते

लंदन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्सेनल के मुख्य कोच आर्सेने वेंगर ने गुरुवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए गुरुवार को स्ट्राइकर एलेक्जेंड्रे लकाजेते की अनुपस्थिति की पुष्टि की।

वेंगर का कहना है कि युनाइटेड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में एलेक्सिस सांचेज टीम के लिए मैदान पर उतर सकते हैं।

प्रीमियर लीग में बुधवार रात को हर्डसफील्ड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लकाजेते को चोट लगी थी, वहीं इसी मैच में सांचेज को हैम्स्ट्रिंग की समस्या हुई थी।

‘ईएसपीनएनएफसी’ को दिए बयान में वेंगर ने कहा, “लकाजेते को ग्रोइन की समस्या है और इस कारण वह शनिवार को होने वाले मैच से बाहर रह सकते हैं। सांचेज को हैम्स्ट्रिंग की समस्या है, जो अधिक गंभीर नहीं है। इसलिए, मैंने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया है, लेकिन वह शनिवार तक ठीक हो सकते हैं।”

वेंगर ने कहा कि वह शनिवार के लिए टीम के चयन को लेकर विचार करेंगे, लेकिन वह लकाजेते को मैदान पर देखना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493