युनाइटेड के नए फग्र्युसन हो सकते हैं मोरिन्हो : रानिएरी

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के नव नियुक्त कोच जोस मोरिन्हो का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब पर उसी प्रकार का प्रभाव बन सकता है, जिस प्रकार का प्रभाव दिग्गज एलेक्स फग्र्युसन का था।

ईपीएल चैम्पियन क्लब लीसेस्टर सिटी के कोच क्लॉडियो रानिएरी ने यह बात कही।

इटली के समाचार पत्र ‘ला गाजेटा डेलो स्पोर्ट’ ने रानिएरी के हवाले से बताया “मोरिन्हो नए फग्र्युसन बन सकते हैं। वह 26 साल तक तो नहीं रुकेंगे, लेकिन अपनी छाप छोड़ सकते हैं।”

ईपीएल के सत्र के लिए लीसेस्टर के लक्ष्य के बारे में रानिएरी ने कहा, “शुरू से शुरुआत करनी है। हमने खिताब जीता था और कुछ अनूठा किया था, लेकिन अब पन्ना पलटने की बारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493