युनाइटेड पर ध्यान कें द्रित करे चेल्सी : कोंटे

लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। चेल्सी टीम के मुख्य कोच एंटोनियो कोंटे का कहना है कि उनकी टीम को लीग सूची में शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी टीम के बजाए दूसरे स्थान पर स्थित मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इंग्लिश प्रीमियर लीग सूची में चेल्सी 26 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं युनाइटेड 32 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

कोच कोंटे का कहना है कि चेल्सी को युनाइटेड से अंकों के अंतर को पाटने के बारे में सोचना चाहिए।

इटली के निवासी कोंटे ने ‘द इंडिपेंडेंट’ को दिए बयान में कहा, “हमारा लक्ष्य वह टीम होनी चाहिए, जो हमसे एक कदम आगे है और वह टीम युनाइटेड है।”

कोंटे ने कहा, “हमारा पहला लक्ष्य युनाइटेड को पछाड़ना है। यहीं हमारी मानसिकता होनी चाहिए और हर खेल में हमें जीत हासिल करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करनी चाहिए।”

कोंटे ने कहा कि प्रीमियर लीग के मौजूदा विजेता इस सीजन में पिछले सीजन की तुलना में अधिक दबाव में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493