युनाटेड के साथ करार में विस्तार से खुश हैं रोमेरो

लॉस एंजेलिस, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल क्लब के गोलकीपर सर्गियो रोमेरो का कहना है कि वह इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार में हुए विस्तार से बेहद खुश हैं।

युनाइटेड के साथ रोमेरो का करार चार साल के लिए बढ़ गया है और इसके तहत वह अब 2021 तक क्लब में बने रहेंगे।

‘एमयुटीवी’ को दिए बयान में रोमेरो ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि जब मैंने क्लब के साथ शुरुआत की थी, तो मुझे जल्द ही यह एहसास हो गया था कि यह विश्व का सबसे शानदार और सर्वश्रेष्ठ क्लब है।”

रोमेरो ने पिछले सत्र में युनाइटेड क्लब के लिए 18 मैच खेले थे। एक बयान में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पिछला साल मेरे लिए सबसे शानदार था।”

युनाइटेड के साथ रोमेरो ने पिछले साल यूरोपा लीग का खिताब जीता था।

उन्होंने कहा, “मैंने टीम के लिए कई मैच खेले और इस साल भी मेरी उम्मीद इस प्रयास को कायम रखने की है। कोच ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और मेरे लिए यह बहुत अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493