नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया दौरे के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया। इस दौरे में भारत एकदिवसीय और टी-20 मैच खेलेगा। टी-20 सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और आशीष नेहरा की वापसी हुई है।
युवराज ने अंतिम बार भारत के लिए 2014 में और नेहरा ने 2011 में खेला था।
घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाद से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद समी एकदिवसीय और टी-20 टीमों में वापसी करने में सफल रहे हैं।
भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें 12 से 31 जनवरी के बीच पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत एकदिवसीय मैचों से होगी। पहला मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा।
इसके बाद 26, 29 और 31 जनवरी को टी-20 मैच होंगे। टी-20 मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में होंगे।
dharmpath.com dharmpath