युवाओं का साथ मजेदार होता है : नासिर खान

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ ये वादा रहा’ में प्रताप धर्माधिकारी की भूमिका निभा रहे अभिनेता नासिर खान का कहना है कि उन्हें युवा कलाकारों के साथ काम करना पसंद है क्योंकि उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

टेलीविजन चैनल जी टीवी के धारावाहिक में नासिर एक संगीत कंपनी के सफल मालिक की भूमिका निभा रहे हैं।

नासिर ने कहा, “मैं इसे अपने दूसरे घर जैसा मानता हूं। मैंने जी टीवी के ही धारावाहिक ‘आशीर्वाद’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। अब मैं दोबारा यहां हूं और इसी चैनल पर तीसरा शो कर रहा हूं। मुझे लगता है कि युवाओं के साथ काम करना मजेदार है, क्योंकि आपको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और यह शो मुझे यह करने का मौका देता है।”

अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “प्रताप की भूमिका मुझे खुद की भूमिका की तरह लगती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493