युवा कलाकार आपके अभिनय कौशल को निखारते हैं : आशुतोष राणा

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। ‘सिम्बा’, ‘धड़क’ और ‘मुल्क’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता आशुतोष राणा का कहना है कि युवा पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करने से उनके अभिनय कौशल में और ज्यादा निखार आया है। साथ ही बतौर कलाकार वह अभिनय की नई बारीकियों से परिचित होते रहते हैं।

यह पूछे जाने पर कि आज के दौर में युवा प्रतिभाओं के साथ काम करने पर उन्हें कैसा लगता है, तो उन्होंने कहा, “जब दर्शक आपके काम को स्वीकार करते हैं और सराहते हैं तो वास्तव में अच्छा लगता है। यह आपको भविष्य में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने कहा, “मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सोहा अली खान, जाह्न्वी कपूर, ईशांत खट्टर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा कलाकारों के साथ काम किया है, क्योंकि जब आप उनके साथ काम करते हैं तो फिर ऑटोमेटिकली आपको अपडेट करने लगते हैं और बतौर कलाकार आपके अभिनय कौशल को निखारते हैं।”

आशुतोष जल्द ही वेब सीरीज ‘छत्रसाल’ में नजर आएंगे, जिसमें वह मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं।

‘छत्रसाल’ में जितिन गुलाटी, मनीष वाधवा, मनमोहन तिवारी, वैभवी शांडिल्य आदि कलाकार भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493