मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन-जगत में लगभग चार दशकों से अपने संगीत से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे संगीतकार अनु मलिक को यह स्वीकार करने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं है कि युवा कलाकार शानदार काम कर रहे हैं।
अनु मलिक को सेंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवार्डस में बुधवार को प्राइड ऑफ द इंडस्ट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं मलिक का मानना है कि युवा लोगों के बीच पुरस्कार जीतना प्रतिभाशाली लोगों के व्यक्तिगत की जीत है।
वीडियोकॉन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संगीतकार ने कहा, “यह बहुत खास पल है। आज युवा संगीतकार बहुत प्रतिभाशाली हैं और मेरा मानना है कि वह शानदार काम कर रहे हैं। इन प्रतिभाशाली लोगों के बीच पुरस्कार मिलना मेरी व्यक्तिगत जीत है।”
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भावनात्मक पल है।
हाल ही में, अनु मलिक ने आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ के लिए गीत दिए थे। गायक-संगीतकार ने इसके लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार भी जीता है।
उन्होंने बताया, “मैंने जी सिने पुरस्कार प्राप्त किया है, जो मेरे लिए खास पल था। ‘तमाशा’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘रॉय’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों के साथ मेरा काम भी नामांकित हुआ था। सभी शानदार थे, लेकिन ‘दम लगा के हइशा’ को चुना गया, यह मेरे लिए बड़ी बात है।”
dharmpath.com dharmpath