युवेंतस को अपना पहचान हासिल करनी होगी : बफन

तुरिन (इटली), 28 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब युवेंतस के गोलकीपर गियानलुइगी बफन ने कहा है कि उनके क्लब को अपनी पहचान दोबारा हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा।

बफन का यह बयान सेरी-ए के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद आया है। इस सत्र में युवेंतस को तीसरी हार मिली है।

बफन ने जोर देकर कहा कि उनके साथियों को पांचवीं सेरी-ए खिताब जीतने के लिए जमकर प्रयास करना चाहिए।

बफन ने कहा, “हमें अपनी पहचान हासिल करने के लिए प्रयास करना होगा। हम जानते हैं कि हमें बदलने की जरूरत है और मैच दर मैच की रणनीति पर चलना होगा। अभी हमें खिताब के बारे में नहीं बल्कि आगे का हर एक मैच जीतने के बारे में सोचना होगा।”

बफन ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि उनकी टीम काफी मजबूत है और एक बार अगर उसने लय हासिल कर लिया तो फिर उसे हराना मुश्किल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493