तुरिन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के क्लब युवेंतस ने फ्रांसीसी मिडफील्डर पॉल पोग्बा को हासिल करने के स्पेन के क्लब एफसी बार्सिलोना के प्रस्ताव के ठुकरा दिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक युवेंतस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुइसेपी मारोता ने इसकी पुष्टि की है।
मारोता के मुताबिक बार्सिलोना ने पोग्बा को हासिल करने के लिए युवेंतस के सामने 8.86 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव दिया था।
मारोता ने कहा, “हां, हमें पोग्बा को लेकर प्रस्ताव मिला था, जिसे हमने ठुकरा दिया। पोग्बा बिकाऊ नहीं हैं।”
बार्सिलोना की ही तरह बीते महीने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने भी पोग्बा को हासिल करने के लिए इतने ही रकम का प्रस्ताव दिया था।
dharmpath.com dharmpath