मेड्रिड, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष एंजेल मारिया विलार ने यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, 1988 से स्पेन महासंघ के अध्यक्ष पद पर कायम विलार को माइकल प्लाटीनी के स्थान पर कुछ समय के लिए यूईएफए के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
फ्रांस के पूर्व दिग्गज मिडफील्डर प्लाटिनी को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण फीफा द्वारा अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया था। संघ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
संघ ने अपने एक बयान में कहा, “स्पेन फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष विलार ने यूईएफए अध्यक्ष पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।”
यूईएएफए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 14 सितम्बर को होगा। इस पद के लिए विलार के पास कई यूरोपीय प्रतिनिधियों का समर्थन है।
dharmpath.com dharmpath